झारखंड

झारखंड : तीन चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून

Admin2
9 Jun 2022 11:37 AM GMT
झारखंड : तीन चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून
x
jharkhand, jantaserishta, hindinews,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद का कहना है कि अबकी बार मानसून तीन चार दिन पहले दस्तक देगा। जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार है। लेकिन वर्तमान हालात कुछ ऐसे हैं कि झारखंड के एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान फिर से 40 के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो पश्चिमी दिशा से गर्म हवा बहने के कारण यह स्थिति बनी है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा दिनों के लिए नहीं है।

झारखंड की राजधानी रांची समेत मेदिनीनगर में लू की लपटों ने एक बार फिर लोगों को परेशान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में आंशिक बादल छाए रहने से लोगों को काफी राहत मिली थी लेकिन बुधवार को एक बार फिर रांची का तापमान 40 के पार तो मेदिनीनगर का तापमान 45 के पार पहुंच गया। दिनभर सूर्यदेव की तपिश से लोगों में विषम स्थिति बनी रही तो सड़कों पर वाहन चालकों को छोड़ कम ही राहगीर देखे गए।

सोर्स-jagarn

Next Story