झारखंड
Jharkhand : खूंटी में स्कूल से लौट रही नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
Tara Tandi
20 Sept 2024 5:39 PM IST

x
Jharkhand खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में स्कूल से घर लौट रही आदिवासी समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रांची को चाईबासा से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 75 के पास मुरहू थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्थान पर बुधवार को यह घटना हुई। खूंटी के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने कहा, इस घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और अपराध में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लियास जाएगा। पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।’’
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह बुधवार दोपहर को स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में करीब 10 लोग उसे सड़क किनारे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उनमें से पांच ने उससे बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह बेहोश हो गई थी और जब उसे होश आया तो वह नग्न थी। उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश जारी है।
TagsJharkhand खूंटी स्कूललौट रही नाबालिगसामूहिक दुष्कर्मJharkhand Khunti Schoolminor returninggang rapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





