
x
Gumla गुमला: झारखंड के गुमला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का 15 लाख रुपये का इनामी एरिया कमांडर मारा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी उपरटोली इलाके में मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे पीएलएफआई सदस्यों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान चला रहे थे।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमां ने पीटीआई-भाषा को बताया, "जैसे ही सुरक्षा बल चंगाबाड़ी उपरटोली पहुँचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पीएलएफआई का एरिया कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक हथियार भी बरामद किया गया।"
गुमला के एसपी ने कहा कि उन्हें इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी और तदनुसार अभियान चलाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी।
TagsJharkhand मुठभेड़ढेर 15 लाखइनामी माओवादीJharkhand encounter15 lakh bounty on Maoistजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





