झारखंड
Jharkhand: दरिंदा बना शख्स,पत्नी और बेटी को पत्थर से कूच डाला
Bharti Sahu 2
29 July 2024 11:03 AM IST

x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के मेदिनीनगर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के उलमान जंगल में शनिवार को 45 वर्षीय देवनाथ कोरवा ने पत्नी मरियम देवी और आठ वर्षीय बेटी बुटनी को पत्थर से कूच डाला। इस हमले में मरियम की जहां मौत हो गई, वहीं बुटनी की हालत गंभीर है। घटना के बाद से आरोपी देवनाथ फरार है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, देवनाथ पत्नी मरियम और बेटी को बहाने से उलमान जंगल ले गया और अचानक पत्थर से हमला कर पहले पत्नी, फिर बेटी को कूच डाला। दोनों के बेसुध होने पर उन्हें मरा समझ देवनाथ सूखी पत्तियों से ढंक फरार हो गया। इसी बीच बेसुध बुटनी को होश आया और गांव लौटकर उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। द तुरंत रामगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गंभीर बुटनी को मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मरियम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
TagsJharkhandदरिंदापत्नीबेटीकूचडाला Jharkhandbrutalwifedaughtercrushedcrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





