झारखंड

नशे का कारोबार रोकने के लिए झारखंड क्रांति सेवा ने निकाली पदयात्रा

Rani Sahu
20 Aug 2023 6:00 PM IST
नशे का कारोबार रोकने के लिए झारखंड क्रांति सेवा ने निकाली पदयात्रा
x
जमशेदपुर : झारखंड क्रांति सेवा के आह्वान पर जमशेदपुर के साकची आम बागान नेताजी मैदान परिसर से साकची शहीद चौक गोल चक्कर तक पदयात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अपना योगदान दिया। पदयात्रा के माध्यम से लोगों को नशे का कारोबार को रोकने का संदेश दिया गया। साथ ही बताया गया कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी नशे की ओर अग्रसर है। जमशेदपुर में नशा का कारोबार फल फूल रहा है। लगातार जिला पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा इस पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है पर कहीं ना कहीं सफलता हाथ नहीं लगने की वजह से आज स्थिति भयावाह होती जा रही है। ऐसे में शहर वासियों को नशे के विरोध में एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया गया। वहीं जिला पुलिस और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर झारखंड क्रांति सेना ने पदयात्राृ, तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में कई सामाजिक संगठनों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं आम लोग भी इस यात्रा से जुड़कर एक स्वर में नशे के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते नजर आये।
Next Story