झारखंड

झारखंड : स्कूलों को बीआरसी से किताबें उठाने का दिया गया निर्देश

Admin2
7 July 2022 5:22 AM GMT
झारखंड : स्कूलों को बीआरसी से किताबें उठाने का दिया गया निर्देश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गजिले के 238 स्कूलों की लाइब्रेरी अपडेट होगी। स्कूल के लाइब्रेरी में कई वर्षों से किताबें नहीं खरीदी गई थीं। इस शैक्षणिक सत्र में सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी के लिए किताबें खरीदी गई हैं। स्कूलों को बीआरसी से लाइब्रेरी बुक उठाव के लिए निर्देश दिए गए हैं। नए शैक्षणिक सत्र में सभी स्कूलों में नई किताबें भेजी जाएंगी।

इस लाइब्रेरी में पाठ्यक्रम के अलावा कहानी, कविता, कॉमिक्स समेत कई तरह की किताबें हैं। विद्यार्थी इन किताबों का उपयोग कर अपना बौद्धिक ज्ञान बढ़ा सकेंगे। वहीं, शैक्षणिक सत्र से कक्षा तीसरी से लेकर 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए ज्ञान सेतु किताबें भी उपलब्ध कराई गई हैं। ज्ञान सेतु किताबों को नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर का आकलन किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को सिलेबस की किताब के साथ ज्ञानसेतु की किताबें भी देने की तैयारी है। संभावना है कि कुछ दिनों या सप्ताह में ज्ञानसेतु की किताबें बच्चों को दे दी जाएंगी।
source-hindustan


Next Story