झारखंड

Jharkhand: दरिन्दा बना पति, पत्नी के साथ तीन साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा

Bharti Sahu 2
24 July 2024 3:45 AM GMT
Jharkhand: दरिन्दा बना पति,  पत्नी के साथ तीन साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा
x

Jharkhand झारखंड: रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के साड़म की रहने वाली विवाहिता संगीता देवी और उसकी तीन वर्षीय पुत्री अनुष्का की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दूसरे युवक से अवैध संबंध के शक पर पति ने पत्नी की हत्या की। तीन साल की बेटी के सामने सभी घटना घटी थी, इसलिए उसे भी मार दिया। बुढ़मू पुलिस ने विवाहिता के पति डबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पूछताछ में चौकाने वाला खुलासा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का मायका कोटारी गांव में है। उसकी पत्नी कोटारी के एक युवक से बातचीत करती थी। उसे शक था कि पत्नी का उस युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी कारण से वह रविवार को पत्नी और पुत्री को मायके से अपने घर लाया। उसने पहले पत्नी को पीटा, इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी। शव को साइकिल पर रखकर तालाब ले गया। साथ में तीन वर्षीय बच्ची अनुष्का को भी लेकर गया था। पत्नी का शव तालाब में फेंकने के बाद उसने पुत्री को जिंदा उसी तालाब में फेंक दिया घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने घर आ गया तालाब से पुलिस ने सोमवार की सुबह नौ बजे मां और उसकी मासूम पुत्री का शव बरामद किया। वहीं, छानबीन में पता चला कि मृतका के सिर, गला, आंख और चेहरे पर चोट के निशान हैं। संगीता का एक छह माह का बेटा भी है। मायके वालों को ग्रामीणों ने फोन पर घटना की जानकारी दी थी।

Next Story