झारखंड

झारखंड : लिंक फेल होने की वजह से सैकड़ो खाताधारक खाली हाथ घर लौटने को रहे विवश

Admin2
15 July 2022 7:19 AM GMT
झारखंड : लिंक फेल होने की वजह से सैकड़ो खाताधारक खाली हाथ घर लौटने को रहे विवश
x
उपभोक्ताओ ने दी सड़क जाम की चेतावनी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रायडीह ब्लॉक मुख्यालय स्थित बीओआई शाखा में गुरूवार को लिंक फेल होने की वजह से सैकड़ो खाताधारक खाली हाथ घर लौटने को विवश रहे। रोजाना की परेशानी लिंक फेल व बैंक कर्मियों के उदासीन रवैये से नाराज खाताधारियों ने सड़क जाम व बैंक में ताला लगाने की चेतावनी दी है। खेतीबाड़ी के समय में किसान 30-35किमी की दूरी तय कर बैंक पहुंचे थे। लिंक फेल होने के कारण घंटो इंतजार के बाद किसान मायूस लौट गये। अधिकांश खाताधारक धान,खाद-बीज की खरीददारी के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंचे थे। प्रखंड मुख्यालय से करीब 35किमी दूर कोंडरा चटकपुर की सुनीता कुमारी ने कहा कि पांच महीने से पासबुक इंट्री के लिए बैंक आ रही है,लेकिन इंट्री नहीं हो सका है। जरजट्टा पंचायत के सन्याकोना की छात्रा विनीता कुमारी,आरती कुमारी ने कहा कि छह महीने बीत जाने के बाद भी आज तक उसे पासबुक नहीं मिला है। नामांकन करना है,छात्रवृति के पैसे निकालना है। रोजाना की परेशानी लिंक फेल व बैंक कर्मियों के उदासीन रवैये से नाराज खाताधारियों ने सड़क जाम व बैंक में ताला लगाने की चेतावनी दी है।

source-hindustan


Next Story