झारखंड
Jharkhand : 11 जून के बाद से भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Tara Tandi
9 Jun 2025 7:00 PM IST

x
Ranchi रांची : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है. सोमवार की दोपहर राजधानी रांची में बारिश हुई. जिसे मौसम भी कूल-कूल हो गया. मौसम विभाग ने 11 जून के बाद से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है.इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
10 से 13 जून तक बारिश की संभावना : मौसम विभाग ने झारखंड के सभी हिस्सों में 10 से 13 जून तक बारिश की संभावना जताई है. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद मॉनसून की बारिश झारखंड में हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास हो सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
क्यों नहीं पड़ी अधिक गर्मी : मौसम विभाग अनुसार, प्रदेश में गर्मी का असर पश्चिम क्षेत्र की ओर से आने वाली हवा की वजह से होता है, लेकिन इस बार बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवा सक्रिय रही, जिस वजह से प्रदेश में लगातार बारिश होती रही.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अब भीषण गर्मी नहीं पड़ने वाली है. मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है और अब एक बार फिर बदलाव होने जा रहा है. झारखंड में 11 जून के बाद मौसम का मिजाज फिर बदलेगा.
तापमान की स्थिति और क्या है पूर्वानुमान
• बीते 24 घंटे में डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
• राजधानी रांची का तापमान सबसे कम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
• मौसम के इस आगामी बदलाव के बाद राज्य में मानसून की बारिश दस्तक दे सकती है.
• अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने वाला है.
TagsJharkhand 11 जूनभारी बारिश संभावनायेलो अलर्ट जारीJharkhand 11 Juneheavy rain likelyyellow alert issuedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





