झारखंड

झारखंड में पुरुषों की तुलना में असाक्षर महिलाओं की संख्या दोगुनी

Admin Delhi 1
26 July 2023 5:17 AM GMT
झारखंड में पुरुषों की तुलना में असाक्षर महिलाओं की संख्या दोगुनी
x

राँची न्यूज़: झारखंड में सितंबर से नव भारत साक्षरता अभियान (उल्लास) शुरू होने जा रहा है. राज्य में 17.08 लाख लोग असाक्षर हैं. इसमें पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं दोगुनी असाक्षर हैं. 11.81 लाख महिलाएं और 5.26 पुरुष साक्षर नहीं हैं. इन्हें साक्षर बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है. मार्च 2024 तक इन्हें साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

राज्य में 17.08 लाख असाक्षरों में सबसे ज्यादा अनुसूचित जनजाति के 5.10 लाख लोग हैं. वहीं अनुसूचित जाति के 4.58 लाख लोग, सामान्य वर्ग के 4.54 लाख लोग और अल्पसंख्यक वर्ग के 2.84 लाख लोग शामिल हैं. कोटिवार महिला-पुरुष की बात करें तो अनुसूचित जनजाति के 1.56 लाख पुरुष व 3.53 लाख महिलाएं साक्षर नहीं हैं. वहीं, अनुसूचित जाति के 1.41 लाख पुरुष व 3.17 लाख महिलाएं असाक्षर हैं. इसके अलावा सामान्य वर्ग के 1.41 लाख पुरुष व 3.13 लाख महिलाएं और अल्पसंख्यक वर्ग के 87 हजार पुरुष 1.97 लाख महिलाएं असाक्षर हैं.

पठन-लेखन कौशल और संख्यात्मक की दी जाएगी जानकारी उल्लास के तहत राज्य के असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता, संख्यात्मकता व जीवन कौशल की जानकारी दी जाएगी. इसमें पठन कौशल, लेखन कौशल, संख्यात्मकता और जीवन कौशल के बारे में बताया जाएगा. इसके अलावा वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, कानूनी साक्षरता, पर्यावरण साक्षरता, स्वास्थ्य व स्वच्छता साक्षरता, आपदा प्रबंधन, सांस्कृतिक साक्षरता, व्यावसायिक कौशल विकास, बाल देखभाल व शिक्षा, उपभोक्ता कौशल समेत अन्य कौशल की जानकारी दी जाएगी.

असाक्षरों को साक्षर बनाकर उन्हें सिर्फ साक्षर का ही नहीं, बल्कि तीसरी क्लास का सर्टिफिकेट दिया जाएगा. एफएलएन (फंडामेंटल लिटरेसी एंड न्यूमेनेरेसी) के तहत यह प्रमाणपत्र मिलेगा.

नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से वैसे लोग भी जुड़ेंगे, जिन्होंने बीच ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी है.

झारखंड में असाक्षर की स्थिति

जिला पुरुष महिला

बोकारो 32509 71490

चतरा 10721 25408

देवघर 18879 42742

धनबाद 28560 63314

दुमका 22192 50221

गढ़वा 22436 50959

गिरिडीह 36857 82043

गोड्डा 32890 71865

गुमला 14020 32201

हजारीबाग 9562 23382

जामताड़ा 23543 51562

खूंटी 16845 37327

जिला पुरुष महिला

कोडरमा 10605 24506

लातेहार 22252 51225

लोहरदगा 6035 14576

पाकुड़ 14540 33521

पलामू 16725 39480

प. सिंहभूम 26248 59277

पूर्वी सिंहभूम 50651 110043

रामगढ़ 18831 41986

रांची 17528 40746

साहिबगंज 26965 59707

सरायकेला 30363 60272

सिमडेगा 16944 37754

Next Story