झारखंड

Jharkhand: मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत

Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 8:53 AM IST
Jharkhand:  मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत
x
Jharkhand: झारखंड के चतरा में मछली पकड़ने गए दादा-पोती की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह दोनों मयूरहंड के अंजनवा जलाशय (डैम) में गए थे। मृतकों में महेशा गांव निवासी 54 वर्षीय कल्लू भुइयां और 11 वर्षीय चंचला कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। जलाशय से नहर में पानी निकालने के लिए एक सुरंग बनाई गई है, जिसमें एक गेट भी लगा हुआ है। कल्लू अपनी पोती चंचला के साथ रोज की तरह जाल लेकर सुबह करीब 10 बजे मछली पकड़ने जलाशय पहुंचे। इसके बाद सुरंग के अंदर घुस गए।
सुरंग में जाने के काफी देर तक वे दोनों बाहर नहीं निकले।। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी बीच नहर में कल्लू द्वारा लाया गया जाल बाहर आ गया। अनहोनी की आशंका होते ही वहां मौजूद लोग सुरंग के अंदर गए और दादा-पोती को बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Next Story