झारखंड

झारखंड : 15 अगस्त को रांची में होगा भव्य कार्यक्रम

Admin2
17 July 2022 5:20 AM GMT
झारखंड : 15 अगस्त को रांची में होगा भव्य कार्यक्रम
x
75 किलोमीटर गौरव यात्रा निकालेगी कांग्रेस

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस झारखंड में नौ से 14 अगस्त तक 75 किलोमीटर गौरव यात्रा करेगी। पदयात्रा कार्यक्रम का जिलावार रूट का निर्धारण और रूपरेखा तैयार करने के लिए 20 जुलाई तक जिला वार बैठक भी आयोजित होंगे। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची में भव्य समारोह का आयोजन होगा। इसकी तैयारी करने का झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय ने निर्देश दिया। वे कांग्रेस के सांसद, विधायकों, समन्वय समिति के सदस्यों, जिला संयोजक, अग्रणी मोर्च संगठन के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पार्टी को मांडर में जीत ऐसे समय पर मिली है जब पार्टी विभिन्न मोर्चों पर विभाजनकारी शक्तियों से सीधा संघर्ष कर रही है। एक तरफ जहां संवैधानिक संस्थाओं, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर पार्टी नेताओं की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा था, वैसे समय पर झारखंड के नेतृत्व ने शानदार जीत दर्ज की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमारी लड़ाई ऐसी शक्ति के साथ है जिन्हें लोकतंत्र और लोकशाही पर विश्वास नहीं है।सोनिया गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस के खिलाफ 21 जुलाई को रांची के प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 22 जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन होगा। कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि सरकार लगातार चुनाव पूर्व जनता से किए गये वादों को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
source-hindustan


Next Story