झारखंड

झारखंड राज्यपाल और सीएम ने दी नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि

Admin Delhi 1
16 Aug 2023 2:53 AM GMT
झारखंड राज्यपाल और सीएम ने दी नक्सली हमले में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि
x

रांची न्यूज: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हमले में शहीद झारखंड जगुआर के शहीद पुलिस सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्‍हें सांत्‍वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीदों के आश्रितों की सहायता के लिए सदैव खड़ी रहेगी। झारखंड जगुआर के ये दोनों पुलिसकर्मी 14-15 की दरमियानी रात टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका में नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी जी का पैतृक आवास पलामू जिले के रेहला प्रखंड के तोलरा गांव में है। शहीद गौतम कुमार जी के परिजन बिहार के भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के रंधाडीह गांव में रहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल राज्य में उग्रवादी संगठन अब अंतिम सांसें गिन रहे हैं। उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को लगातार कई बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। ऐसे में हताशा में उग्रवादियों द्वारा पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है। दो वीर जवानों की शहादत कहीं ना कहीं उग्रवादियों द्वारा हताशा में किए गए हमले का ही परिणाम है। दो जवानों का शहीद होना हमारे लिए बहुत ही दुखद है।उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का अभियान और शक्ति के साथ लगातार जारी रहेगा।

राज्‍यपाल ने स्‍वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को किया सम्‍मानित

राज्यपाल सीपी राधाकृष्‍णन ने स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया। इसी के साथ सरस्वती शिशु मंदिर, प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय और अजजा को राष्ट्रगान के लिए पुरस्कृत किया। राज्‍यपाल ने हजारीबाग, एसएसबी और एनसीसी की टीम को भी सम्मानित किया।

मुख्‍यमंत्री ने 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को पदक प्रदान किया

स्वतंत्रता दिवस परेड में मेहमान के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भी अवर निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में सम्मिलित हुई। मुख्य्मंत्री ने इस अवसर पर राज्य के 44 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को राष्ट्रपति के हाथों दिए गए पदक को प्रदान किया। ये सभी पदक पूर्व में राष्ट्रपति के हाथों गणतंत्रता दिवस समारोहों के मौके पर प्रदान किया गया था।

राज्‍य विकास की ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रयासरत: सीएम सोरेन

मुख्य्मंत्री ने कहा, झारखंड की अस्मिता और पहचान को अक्षुण्ण रखते हुए पारंपरिकता और आधुनिकता के संतुलित दृष्टिकोण के साथ हम विकास की ऊंचाइयों को छूने का प्रयास कर रहे हैं। जल, जंगल और जमीन से जुड़ी समृद्ध परंपरा और प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीने की हमारी जीवन शैली दुनिया को जीने की सच्ची राह दिखाता है।

कठिन समय में राज्‍य सरकार ने दिया है किसानों का साथ: सीएम सोरेन

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के मोरहाबादी से कहा कि राज्य सरकार सुखाड़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आगे परिस्थिति के अनुसार समुचित निर्णय लिया जाएगा। कहा, पिछले वर्ष सुखाड़ से निपटने के लिए केंद्र से अपेक्षित सहायता नहीं मिली। फिर भी कठिन समय में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी रही। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना तथा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से किसानों को हर संभव सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Next Story