झारखंड

झारखंड सरकार ने दो आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी

Shantanu Roy
30 Nov 2021 7:33 AM GMT
झारखंड सरकार ने दो आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियां बदल दी
x
झारखंड सरकार ने दो आईपीएस का प्रमोशन कर दिया है. राज्य सरकार ने डीआईजी स्तर के दो अधिकारियों को उसी वेतनमान पर आईजी का प्रभार दिया है.

जनता से रिश्ता। झारखंड सरकार ने दो आईपीएस का प्रमोशन कर दिया है. राज्य सरकार ने डीआईजी स्तर के दो अधिकारियों को उसी वेतनमान पर आईजी का प्रभार दिया है. रांची के डीआईजी पंकज कंबोज को प्रमोट करते हुए रांची जोन का आईजी बनाया गया है. वहीं चाईबासा के डीआईजी असीम विक्रांत मिंज को बोकारो जोन का आईजी बनाया गया है. दोनों 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. राज्य में आईजी स्तर पर अधिकारियों की कमी के कारण दोनों अधिकारियों को उसी वेतनमान पर प्रोन्नति देते हुए आईजी बनाया गया है. राज्य सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

राज्य सरकार के अवर सचिव शैलेश कुमार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना में कहा गया है कि क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक रांची पंकज कंबोज को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपने वेतनमान में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक रांची के पद पर पदास्थापित किया जाता है. इसके अलावा क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान क्षेत्र चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अपने ही वेतनमान में प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बोकारो के पद पर पदस्थापित किया जाता है.


Next Story