झारखंड

Jharkhand: लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 9:18 AM IST
Jharkhand: लातेहार में करंट लगने से पांच कांवड़ियों की दर्दनाक मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के लातेहार जिले में गुरुवार तड़के पांच कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। पुलिस के अनुसार कांवड़ियों का वाहन तेज वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आया जिससे यह हादसा हुआ। उसने बताया कि यह हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ।
तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। बालूमथ के उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ तेज वोल्टेज वाला तार उनके वाहन पर गिर गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए।’’ पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story