झारखंड

Jharkhand firing: दिनदहाड़े फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर की मौत

Bharti Sahu 2
30 Sept 2024 9:23 AM IST
Jharkhand firing: दिनदहाड़े फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर की मौत
x
Jharkhand firing: डिमना रोड पर भीड़-भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े फायरिंग होने से लोग के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया है। रविवार को यह वारदात उलीडीह थाना क्षेत्र के दरभंगा डेयरी के पास हुई है। बताया जाता है कि विकास गुप्ता कुख्यात अपराधी गणेश सिंह के लिए काम करता था। विकास की हत्या किन कारणों से हुई यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इस घटना को दो बाइकसवार अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजनों को मिलने पर उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
गोलियां तड़तड़ाते हुए वे मानगो की गलियों से फरार हो गए। मानगाे थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है|
Next Story