झारखंड

झारखंड: जानेमाने होम्योपैथ चिकित्सक कल्याण चौधरी का निधन

Kunti Dhruw
22 April 2022 4:26 PM GMT
झारखंड: जानेमाने होम्योपैथ चिकित्सक कल्याण चौधरी का निधन
x
शहर में होम्योपैथ चिकित्सा के स्तंभ माने जाने वाले जानेमाने चिकित्सक कल्याण चौधरी (75) का गुरुवार रात 12:00 बजे हृदयाघात से अकस्मात निधन हो गया।

झुमरीतिलैया: शहर में होम्योपैथ चिकित्सा के स्तंभ माने जाने वाले जानेमाने चिकित्सक कल्याण चौधरी (75) का गुरुवार रात 12:00 बजे हृदयाघात से अकस्मात निधन हो गया। शु्क्रवार को उनके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि शहर के पानी टंकी रोड स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मृदुभाषी मिलनसार डा. चौधरी एक सुप्रसिद्ध चिकित्सक के अलावे निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन कोडरमा शाखा के उपाध्यक्ष एवं झारखंड बंगाली समिति कोडरमा के कार्यकारिणी समिति के सदस्य थे।

उनके आकस्मिक निधन पर निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन झारखंड बिहार उड़ीसा आंचलिक समिति के सचिव विपुल गुप्ता, बंगाली समिति कोडरमा इकाई के अध्यक्ष उत्पल सामंतो महिला समिति के अध्यक्ष इंद्राणी सामंतों, उत्तम चटर्जी, रविंद्र चंद्र दास, दाशरथी बनर्जी, सुधन्य घोष,कल्याण मजूमदार, सुनील देवनाथ, अशोक दास गुप्ता,आलोक सरकार, दिलीप चटर्जी, डा अभिजीत राय, बिमल चटर्जी, कमल दत्ता, मीरा राय, उत्तम दास पाल, डा. ओमियो विश्वास, अचिंत्य राय चौधरी, प्रणव चटर्जी, निमाई चंद्र दास, तापस दे ,अरूप मित्रा, संदीप मुखर्जी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


Next Story