झारखंड
Jharkhand: इस जिले में 5 लाख राशनकार्ड धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें, तुरंत करें यह जरूरी काम
Ashish verma
1 Jun 2025 8:46 PM IST

x
5 लाख राशनकार्ड धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें
Chaibasa.चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के 4 लाख 97 हजार 823 राशन कार्ड लाभुकों को केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी, क्योंकि 13 लाख 36 हजार राशन कार्डधारियों में से मात्र 8 लाख 38 हजार लाभुकों ने ही ई-केवाईसी कराया है। सरकार ने 31 मई तक ई-केवाईसी कराने का निर्देश दिया था।
हालांकि, इन लाभुकों का नाम अभी राशन कार्ड से नहीं हटाया जाएगा, लेकिन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिनका ई-केवाईसी केंद्र सरकार द्वारा नहीं कराया गया है, उनकी सब्सिडी पूरी तरह से सरकार बंद कर देगी। ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराने वाले इन राशन कार्डधारियों को केंद्र सरकार फर्जी मान रही है, क्योंकि अगर कोई लाभुक होता तो उसका ई-केवाईसी अपडेट होता।
Next Story





