झारखंड

झारखंड : उपायुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

Admin2
21 Jun 2022 9:19 AM GMT
झारखंड : उपायुक्त ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश
x

जनता से रिश्ता : उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनजातीय कल्याण ग्रामीण अस्पताल, मननचोटाग लातेहार के प्रबंधन, संचालन हेतु प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त ने जनजातीय कल्याण ग्रामीण अस्पताल, मननचोटाग में मेडिकल सुविधा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए। प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक करते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवस्थित तरीके से निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा, आइटीडीए निदेशक विदेश्वरी ततमा, सिविल सर्जन एच.सी महतो, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सोर्स-hindustan

Next Story