झारखंड
Jharkhand: उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-पानी का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tara Tandi
18 April 2025 11:49 AM IST

x
Jharkhand झारखण्ड : उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज 18 अप्रैल को भी मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग और निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक देश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं. इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर 18 और 19 अप्रैल को दिखाई देगा.
झारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना : झारखंड के कुछ हिस्सों में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों को छोड़कर अन्य भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
बारिश के दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 19 अप्रैल को भी इसी तरह का मौसम रहेगा.
आईएमडी की मानें तो झारखंड में 23 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहेगा. 20 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 21 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 22 और 23 अप्रैल को भी गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिमी हिमालयी राज्यों में बर्फबारी के आसार : जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.
पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड और उत्तर पंजाब) में आज हल्की बारिश की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर और तटीय राज्य (सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, अंडमान-निकोबार और तटीय ओडिशा) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा बो सकती है.
दक्षिण भारत (केरल और दक्षिण कर्नाटक) में भी बादल छाएं रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
राजस्थान व गुजरात में चलेगी लू : उत्तर-पश्चिम भारत में जहां एक ओर कई हिस्सों में बारिश हो रही है. वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है. पश्चिमी राजस्थान में आज लू चल सकती है. जबकि पूर्वी राजस्थान में 19 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है.
TagsJharkhand उत्तर भारतकई राज्यों आंधी-पानी खतरामौसम विभागजारी किया अलर्टJharkhand North Indiastorm and rain threat in many statesMeteorological Department issued alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





