झारखंड

CORONA BREAKING: रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट, 55 यात्री मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
24 Oct 2021 9:23 AM IST
CORONA BREAKING: रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट, 55 यात्री मिले पॉजिटिव, मचा हड़कंप
x
एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है.

रांची: झारखंड में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। हटिया स्टेशन में एक साथ 55 यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी तरफ शनिवार को सिर्फ रांची जिले में 27 नए मरीज मिले हैं। अब राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या सौ के पार हो गयी है। रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 117 हो गई है।

बताया गया है कि राज्य में इन दिनों कोरोना जांच की संख्या भी घट गई है। पहले प्रतिदिन औसतन 45 हजार सैंपल की जांच की जा रही थी, लेकिन यह संख्या अभी घटकर 30 हजार के आसपास पहुंच गई है। इधर, ओडिशा से चलने वाली तपस्विनी एक्सप्रेस और राउरकेला पैसेंजर से हटिया स्टेशन पहुंचे 55 यात्री भी संक्रमित मिले हैं।
बताया गया है कि ट्रेन से उतरे 1508 यात्रियों की कोरोना जांच की गई। इसमें 55 यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें आरटीपीसीआर से 754 यात्रियों की जांच की गयी। जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के माध्यम से 754 यात्रियों की जांच की गई।
दूसरी तरफ, रिम्स क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि शनिवार को कोलकाता से रांची आए एक मरीज में कोविड के लक्षण मिले है। मरीज को सर्दी, खांसी और बुखार (कोविड के लक्षण) मिले हैं। जांच के बाद कोरोना संक्रमित पाए गए। एचआरसीटी जांच में भी इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि रिम्स में भर्ती करने की तैयारी कर ली गयी है। जल्द ही मरीज को रिम्स में एडमिट किया जाएगा।
डॉ प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद भी लोग निश्चिंत ना हो। संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वैक्सीन की डबल डोज लेने के बाद भी 25 प्रतिशत चांस है कि व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो सकता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story