झारखंड

झारखंड कांग्रेस ने कल के भारत बंद को दिया समर्थन

Rani Sahu
15 Feb 2024 2:29 PM GMT
झारखंड कांग्रेस ने कल के भारत बंद को दिया समर्थन
x
रांची : आंदोलनकारी किसानों के कल के भारत बंद को झारखंड कांग्रेस ने समर्थन दिया है। प्रदेश कांग्रेस की जिला कमेटी ने इसकी घोषणा की है। कहा है कि देश के अन्नदाता के उपर हो रहे अन्याय और अत्याचार को लेकर विभिन्न किसान संगठन आज सड़को पर हैं। उनकी मांगों के समर्थन में और निकम्मी केंद्र सरकार के अन्याय के विरोध में 16 फरवरी को बुलाये गये भारत बंद का कांग्रेस जिला कमेटी समर्थन करती है। 16 फरवरी के भारत बंद का समर्थन झारखंड में भी कांग्रेस पूर्ण रूप से करेगी।
किसान कर्ज के बोझ के नीचे
रांची कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि उपज का सही मूल्य न मिलने से किसान कर्ज के बोझ से दबे जा रहे हैं। यहां तक कि किसान आत्महत्या तक करने के लिए तैयार हैं। आज किसानी घाटे का व्यावसाय बन गया है। सरकार को इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिये। लेकिन उसके उलट केंद्र सरकार प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। लाठीचार्ज करा रही है। इसका विरोध होना चाहिए।
राहुल के फैसले का स्वागत
रांची जिला अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने राहुल गांधी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। कहा कि हमारी कांग्रेस की सरकार बनेगी तो कांग्रेस हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमेटी के रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देगी। कहा कि कल रांची जिला कांग्रेस कमिटी के राजधानी रांची में और सभी प्रखण्डों में किसानों के द्वारा आहुत बंद को समर्थन देगी।
Next Story