झारखंड

झारखंड कांग्रेस के नेता को दिल्ली बुलाया, पार्टी मुख्यालय पर कल होगी महत्वपूर्ण बैठक

Kunti Dhruw
4 April 2022 4:19 PM GMT
झारखंड कांग्रेस के नेता को दिल्ली बुलाया, पार्टी मुख्यालय पर कल होगी महत्वपूर्ण बैठक
x
झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को मंगलवार को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

झारखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं को मंगलवार को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया है। राज्य के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय के झारखंड दौरे के बाद दिल्ली में यह बैठक होने जा रही है। झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम के बीच चल रहे सियासी घमासान के बीच इस बैठक में कुछ अहम मसलों पर चर्चा होगी। राज्य सरकार में शामिल कांग्रेस के मंत्री भी बैठक के लिए तलब किए गए हैं।

झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने इस बैठक को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों को भी बुलाया गया है। इनके अलावा इस बैठक में सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस की सभी विंग्स के अध्यक्षों को पार्टी में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ये बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर होगी।
Next Story