
Ranchi: झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की 18 वर्षीय पुत्री का कल देर रात दिल्ली में असामयिक निधन हो गया. वे दिल्ली में एमिटी यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी. सिर दर्द की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. श्री सिंह की बेटी के निधन से उनके रिश्तेदार, शुभचिंतक और जानने वाले स्तब्ध है और उनमें शोक की लहर है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्विट करके निधन पर शोक जाताया है.
राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह जी की बिटिया के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर सुनकर स्तब्ध हूँ।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 6, 2022
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुःख की घड़ी में पूरा राज्य श्री सुखदेव जी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह जी की पुत्री के असामयिक निधन का दुखद समाचार मिला।
— Raghubar Das (@dasraghubar) July 6, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।
