झारखंड

झारखंड : महिला सिपाही, उनकी मां और बेटी की हत्या का मामला, प्रेमी ही निकला आरोपी

Admin2
24 July 2022 6:12 AM GMT
झारखंड : महिला सिपाही, उनकी मां और बेटी की हत्या का मामला, प्रेमी ही निकला आरोपी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में महिला सिपाही सविता मुर्मू, उसकी मां और बेटी की हत्या मामले में पुलिस की जांच पर पहले ही दिन से सवाल उठने लगा है। सविता की हत्या में महिला सिपाही के देवर और जेठ को पुलिस संदिग्ध मान रही है, लेकिन दोनों को आंख से दिखाई तक नहीं देता है। ऐसे में वारदात में उनकी कितनी संलिप्तता हो सकती है, यह जांच का विषय है।

घटना के बाद गुरुवार देर रात महिला सिपाही के देवर दाखीन हेम्ब्रम, जेठ सुराई हेम्ब्रम समेत दोनों की पत्नियों को पुलिस डुमरिया से जमशेदपुर पूछताछ के लिए भी ले गई थे। जहां उनसे थाने में पूछताछ की गई। दाखीन और सुराई दोनों भाइयों को आने-जाने के लिए किसी का सहारा लेना पड़ता है। क्योंकि दोनों नेत्रहीन हैं। ऐसे में ये लोग हत्या में किस रूप में संदिग्ध हैं, इसका जबाव पुलिस ही दे पाएगी।डुमरिया के रांगामटिया गांव के दासोडीह टोला में महिला सिपाही का ससुराल है। पुलिस लाइन के कमरे में तीनों की लाश मिलने के बाद गोलमुरी पुलिस ने डुमरिया पुलिस से सूचित किया और महिला सिपाही के देवर और जेठ को जमशेदपुर लाने को कहा। दोनों भाइयों के साथ उनकी पत्नियां भी जमशेदपुर गई थी।
source-hindustan


Next Story