झारखंड

Jharkhand: नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में आएगी तेजी, 11 जिलों के SP के साथ समीक्षा बैठक

Tara Tandi
1 July 2025 6:26 PM IST
Jharkhand: नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में आएगी तेजी, 11 जिलों के SP के साथ समीक्षा बैठक
x
Ranchi रांची : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. इसको लेकर सीआरपीएफ के आईजी और झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन की अध्यक्षता में आज मंगलवार को समीक्षा बैठक होगी. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जायेगी, जिसमें गुमला, चाईबासा, लातेहार, पलामू, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला और खूंटी जिले के एसपी शामिल होंगे. इसके अलावा संबंधित जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी इस बैठक में उपस्थित रहेंगे.
कई अहम बिंदुओं पर होगी चर्चा
इस बैठक में राज्य में नक्सलवाद की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा, माओवादियों और अन्य नक्सली समूहों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और उसके परिणामों की समीक्षा की जाएगी, नक्सलियों और उनके समर्थकों के बारे में जानकारी एकत्रित की जाएगी,आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा होगी,खुफिया विभाग से प्राप्त सूचनाओं पर की गई कार्रवाई की समीक्षा होगी, नक्सलियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की समीक्षा होगी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था की स्थिति की जांच समेत कई अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी साथ ही उसपर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे.
Next Story