झारखंड

कल झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Rani Sahu
15 March 2024 4:37 PM IST
कल झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
x
रांची. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कल झारखंड कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक कल 12 बजे प्रोजेक्ट भवन में होगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। झारखंड कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक शनिवार दिनांक 16 मार्च को मध्याह्न 12 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बता दें कि इससे पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी थी। झारखंड कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
Next Story