
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करीब 286 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक कांटा मशीन और अलग-अलग कंपनियों के पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम और सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने फुटबॉल मैदान के पास छापेमारी कर दो तस्करों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिद्धौर तेली टोला निवासी अभिमन्यु कुमार साव और प्रतापपुर थाना क्षेत्र के जोगियारा नौकाडीह गांव निवासी नितेश कुमार उर्फ त्रिवेणी उर्फ वेणी के रूप में हुई है। हालांकि इस दौरान गिरोह का मास्टरमाइंड पुलिस को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अफीम तस्करी से जुड़े सिंडिकेट का नेटवर्क काफी बड़ा है। इस गिरोह से जुड़े कई बड़े माफिया दूसरे शहरों से ब्राउन शुगर और अफीम लाकर चतरा में सप्लाई करते हैं। ऐसे माफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। तस्करी से अर्जित संपत्ति को जब्त करने की भी तैयारी चल रही है।
Tagsचतराब्राउन शुगरबरामदChatrabrown sugarrecoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





