झारखंड

झारखंड बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू, राज्य बंद का भी ऐलान

Kunti Dhruw
19 March 2022 1:11 PM GMT
झारखंड बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू, राज्य बंद का भी ऐलान
x
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस वर्ष 24 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है।

रांची, झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा इस वर्ष 24 मार्च, 2022 से शुरू हो रही है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसके लिए समयसारिणी पहले ही जारी कर चुकी है। जैक के चेयरमैन ने तो यह भी कह दिया है कि 30 जून से पहले परीक्षा परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। लेकिन परीक्षार्थियों के लिए एक नई मुसीबत अब सामने आ गई है। कई राजनीतिक संगठनों की ओर से 24 मार्च को ही झारखंड बंद की अपील कर दी गई है। यह बंद पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर बुलाई गई है। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस बंद को लेकर सड़क पर उतर सकते हैं। ऐसे में यातायात सेवाएं झारखंड के सभी जिलों में बाधित हो सकती हैं। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। परीक्षार्थियों को अभी से ही इसकी तैयारी कर लेनी चाहिए। सरकार की ओर से अभी तक इस बंद के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।


दो दो पालियों में होने वाली है मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं
मालूम हो कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में होनी हैं। प्रथम पाली में ओएमआर शीट पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके बाद दूसरी पाली में उत्तरपुस्तिका पर प्रश्न हल करने होंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से 11:20 बजे तक प्रस्तावित है। दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:25 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक होनी है। वहीं, इंटर की पहली पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से अपराह्न 3:35 बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 3:40 बजे से लेकर शाम 5:20 बजे तक होगी। मैट्रिक परीक्षा 24 मार्च से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल 2022 तक होगी। वहीं इंटर की परीक्षा 24 मार्च शुरू होकर 25 अप्रैल 2022 तक चलेगी।
झारखंड के पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने बुलाई है झारखंड बंद
जानकारी के अनुसार, झारखंड बंद की अपील पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से की गई है। बीते दिनों रांची के धुर्वा स्थित विधायक क्लब सभागार में इस संगठन की बैठक हुई थ्री। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री लालचंद महतो इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने ही बैठक में 24 मार्च को झारखंड बंद की घोषणा कर रखी है। पूर्व मंत्री का कहना है कि पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण मिलना चाहिए। चूंकि हेमंत सोरेन सरकार इसके लिए कोई पहल नहीं कर रही है, इसलिए उन्होंने झारखंड बंद की अपील की है। उस दिन बड़ी संख्या में आरक्षण समर्थक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। यातायात ठप रखेंगे। दुकानें बंद रखी जाएंगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि आरक्षण संबंधित मांग के प्रति सरकार का ध्यान खींचने के लिए पिछड़ी जातियों द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।
गांव से लेकर शहर तक के लोगों से सड़क पर उतरने की अपील
पूर्व मंत्री लालचंद महतो ने कहा कि जब तक आरक्षण संबंधित मांग नहीं मान ली जाती है, उनका आंदोलन जारी रहेगा। झारखंड के सभी गांवों और शहरों में इस झारखंड बंद की सूचना भेज दी गई है। हर जगह तैयारी चल रही है। कहा कि आरक्षण नहीं मिलने से पिछड़ा वर्ग को काफी नुकसान हो रहा है। आबादी अधिक है, लेकिन हर जगह भागीदारी कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है। मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो जयप्रकाश वर्मा की मानें तो पिछड़ों को जागरूक करने के लिए पिछड़ा जागरुकता रथ भी निकालने की योजना है।
जानिए, मैट्रिक परीक्षा का कैलेंडर

24 मार्च : आइआइटी और अन्य वोकेशनल विषय

26 मार्च : वाणिच्य व गृह विज्ञान

28 मार्च : खड़िया, खोरठा, कुरमाली, नागपुरी, पंच परगनिया

30 मार्च : उर्दू, बंगला, उड़िया

02 अप्रैल : अरबी, फारसी, हो, मुंडारी, संताली और उरांव

05 अप्रैल : संगीत

07 अप्रैल : सामाजिक विज्ञान

09 अप्रैल : हिंदी ए और हिंदी बी12 अप्रैल : विज्ञान

16 अप्रैल : गणित

18 अप्रैल : संस्कृत

20 अप्रैल : अंग्रेजी

जानिए, इंटरमीडिएट परीक्षा का कैलेंडर

24 मार्च : वोकेशनल विषय, कला, विज्ञान और वाणिज्य

26 मार्च : इलेक्टिव लैंग्वेज कंपलसरी आटर्स व एडिशनल लैंग्वेज विज्ञान व वाणिज्य

28 मार्च : कंपलसरी कोर लैंग्वेज आर्टस व हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए29 मार्च : आटर्स कंपलसरी कोर लैंग्वेज विज्ञान व वाणिज्य, हिंदी ए, हिंदी बी, मातृभाषा और इंग्लिश ए

30 मार्च : संगीत

02 अप्रैल : कंप्यूटर साइंस विज्ञान व वाणिज्य, साइकोलाजी आटर्स

05 अप्रैल : इकोनामिक्स विज्ञान व वाणिज्य, एंथ्रोपोलाजी आटर्स

07 अप्रैल : फिलासफी आटर्स

08 अप्रैल : फिजिक्स व अकाउंटेंसी

09 अप्रैल : इतिहास

12 अप्रैल : जियोलाजी विज्ञान, बिजनेस स्टडी वाणिज्य व होम साइंस आटर्स16 अप्रैल : बायोलाजी, बिजनेस मैथमेटिक्स वाणिज्य और सोसियोलाजी आर्टस

18 अप्रैल : इकोनामिक्स आटर्स

19 अप्रैल : रसायन विज्ञान और आंत्रप्रिन्योरशिप वाणिज्य

20 अप्रैल : जियोग्राफी आटर्स

22 अप्रैल : मैथमेटिक्स और स्टेटिसटिक्स कला, विज्ञान व वाणिज्य

25 अप्रैल : पालिटिकल साइंस आटर्स


Next Story