झारखंड

झारखण्ड : भारत जोड़ो पद यात्रा का एक साल पूरा, कांग्रेस में उत्साह, BJP ने किया हमला

Tara Tandi
5 Sep 2023 9:32 AM GMT
झारखण्ड : भारत जोड़ो पद यात्रा का एक साल पूरा, कांग्रेस में उत्साह, BJP ने किया हमला
x
राहुल गांधी के भारत जोड़ो पद यात्रा के एक साल पूरे होने पर झारखंड कांग्रेस भी पहली वर्षगांठ मना रही है, तो बीजेपी इस पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर है. उन्हें पहले अपने इंडिया एलाइंस के लोगों को समझाने की सलाह दे रही है. झारखंड कांग्रेस के नेतागण भी राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा के एक साल पूरे होने पर पहली वर्षगांठ मना रहे हैं. पहली वर्षगांठ पर झारखण्ड और कांग्रेस के नेतागण 7 सितंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे तक राज्य के सभी जिला मुख्यालय पर भारत जोड़ो पदयात्रा आयोजित कर रहे हैं. इस पदयात्रा के बाद यात्रा के उद्देश्यों को जनता को बताने के लिए सार्वजनिक सभा का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस के नेताओं की मानें तो समाज में नफरत खत्म करना, मोहब्बत फैलाना, मंहगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दे को लेकर जनता के कांग्रेस के लोग जायेगें.
भारत जोड़ो पद यात्रा का एक साल पूरे
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर सभी जिले में कांग्रेस के दौरा आयोजित पदयात्रा और सभा पर झारखंड बीजेपी ने जमकर निशाना साधते हुए कहा, जो इंडिया गठबंधन के लोग हैं, उनको राहुल गांधी को सलाह देने की आवश्यकता है. किस मोहब्बत के दुकान को खोलने की बात की थी, उसके द्वारा नफरत फैलाया जा रहा है. उदयनिधि का बयान, आप के एक नेता का बयान, स्वामी प्रसाद मौर्य का जिस तरह का बयान आया है.
कांग्रेस नेताओं में उत्साह
हिंदू समाज को जिस तरीके से नीचा दिखाने की मुहिम चला रहे हैं, उन्हें पहले अपने लोगों को समझाने की अवश्यकता है. राहुल गांधी पहले अपने लोगों को समझा लें. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरे होने पर कांग्रेसी उत्साहित है. यात्रा की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं. नफरत खत्म कर मोहब्बत फैलाने की बात कर रहे हैं, तो बीजेपी, कांग्रेस नेताओं को पहले अपने लोगों को समझाने की नसीहत दे रहे हैं.
Next Story