झारखंड
झारखंड: अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एटीएस के डिप्टी एसपी, सब-इंस्पेक्टर घायल
Shubhra Nandy
18 July 2023 5:00 PM IST

x
झारखंड के रामगढ़ जिले में सोमवार देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में एटीएस के एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और एक उप-निरीक्षक (एसआई) घायल हो गए।
दोनों को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल लाया गया है.
बताया गया कि पुलिस और एटीएस की टीम जेल में बंद अपराधी अमन साहू के सहयोगियों के खिलाफ छापेमारी करने टेरपा गांव गयी थी.
पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी, इसी दौरान दो अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. एटीएस डीएसपी नीरज कुमार को पेट में गोली लगी, जबकि पतरातू थाने के एसआई सोनू साव को जांघ में गोली लगी.
उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गोली चलाने वाले अपराधी बाइक से भागने में सफल रहे.
Next Story





