झारखंड

झारखंड : दो दिनों से बारिश के बाद, खिले किसानों के चेहरे

Admin2
14 July 2022 11:14 AM GMT
झारखंड : दो दिनों से बारिश के बाद, खिले किसानों के चेहरे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिला मुख्यालय में लगातार दो दिनों से बारिश के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। जिले में ज्यादातर किसान खेती पर ही निर्भर है। पिछले कुछ दिन पहले बारिश नहीं होने से धान की बिचड़े सूख रहे थे। अब बारिश अपना रंगीला अंदाज दिखा रही है। जिससे किसान काफी खुश दिखाई पड़ रहे हैं। सभी किसान अपने अपने खेतों की ओर निकल पड़े हैं। हालांकि इस वर्ष प्रदेश में मानसून देरी से अपना असर दिखा रही है। लेकिन फिर भी उम्मीद है कि इस तरह के बारिश आगे भी होती रहे। कई गांव में धान की रोपाई अच्छी तरह नहीं हो पाई है। सोमवार शाम से बारिश शुरू हुई, रुक-रुक कर बारिश से गांव में किसानों ने धान की रोपाई का कार्य काफी तेजी से पकड़ लिया है। खेती के लिए पानी की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी सौगात से कम नहीं है।

source-hindustan


Next Story