झारखंड

झारखंड : हिंसक घटना में दो लोगो की मौत के बाद, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा

Admin2
11 Jun 2022 11:53 AM IST
झारखंड : हिंसक घटना में दो लोगो की मौत के बाद, चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रांची के मेन रोड में हुई हिंसक घटना में अब तक दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत की पुष्टि रिम्स प्रबंधन की ओर से देर रात की गई। जिनकी इलाज के दौरान मौत हुई, उनमें कैफी और मो. साहिल का नाम है। कैफी 22 वर्ष और मो साहिल 24 वर्ष के थे। कैफी को न्यूरो वार्ड के वेंटिलेटर में रखा गया था, जबकि साहिल को सुपर स्पेशिलिटी में इलाज के लिए रखा गया था। रिम्स के डा विकास ने बताया कि दोनों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। वहीं इस हिंसक घटना के बाद रांची में इंटरनेट सेवा कल रात से ही बंद है। रांची के कई इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए है। पुलिस बल द्वारा ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।

सोर्स-jagran

Next Story