झारखंड

Jharkhand: जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा, 3 छात्रों की मौत

Bharti Sahu 2
22 Nov 2024 7:20 AM IST
Jharkhand:  जन्मदिन मनाने गए दोस्तों के साथ हादसा, 3 छात्रों की मौत
x
Jharkhand: झारखंड में डैम में डूबने से तीन छात्रों की मौत ,तीनों छात्र 10वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं. वे अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने आए थे. लेकिन नहाते समय उनके साथ दुखद घटना घट गई. मरने वाले छात्रों के नाम मोहम्मद जैद, युवराज और नयाफ गद्दी हैं. घटना धनबाद के मैथन डैम में हुई. सभी छात्र गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे|
जब छात्रों का एक समूह दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए धनबाद के मैथन डैम पहुंचा तो सभी डैम में नहाने लगे. तीन छात्र गहरे पानी की ओर चले गए. पानी गहरा होने की वजह से वे पानी में डूब गए, जबकि बाकी तीन छात्र वहां से भागकर अपने घर चले गए. डरे हुए छात्रों को देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उनसे पूछताछ की. बाद में जब उन्होंने घटना के बारे में बताया तो सभी दंग रह गए. लापता छात्रों के परिवार के सदस्य रोते हुए बेसुध हैं। छात्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लापता बच्चों के परिजन जब डैम पर पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू हुई|
Next Story