झारखंड

Jharkhand Accident: ट्रक ने फूलों से भरी पिकअप वैन को मारी टक्कर,दो की मौत

Bharti Sahu 2
1 Nov 2024 8:34 AM IST
Jharkhand Accident: ट्रक ने फूलों से भरी पिकअप वैन को मारी टक्कर,दो की मौत
x
Jharkhand Accident: रांची जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे वैन असंतुलित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसा रांची-मुरी मार्ग पर जिंतुपीढ़ी के पास जितिया भासन नाला में हुआ। हादसे के वक्त वैन में कुल पांच लोग सवार थे, जो बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर से फूल लेकर रांची आ रहे थे।
इनमें से अनिल मोदक (44) और गौरांग विश्वास (41) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वैन चालक रिपन विश्वास, सुकुमार मोदक और मनीष यादव घायल हो गए। घायलों में सुकुमार और मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग बंगाल के नदिया जिले के बेदकामगाछी थाना ताहिरपुर के रहने वाले हैं।
हादसा गुरुवार सुबह चार बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग बंगाल से विभिन्न प्रकार के फूल लेकर रांची आ रहे थे। इसी दौरान जिंतुपीढ़ी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने वैन को साइड से टक्कर मार दी, जिससे वैन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुलिया की साइडवाल तोड़ते हुए बीस फीट गहरे नाले में जा गिरी। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद अनिल मोदक और गौरांग विश्वास वाहन के नीचे फंस गए। जब ​​तक बचाव कार्य शुरू हुआ, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
Next Story