झारखंड

Jharkhand Accident: बड़ा हादसा, दो ट्रकों के बीच कुचली कार

Bharti Sahu 2
9 Sep 2024 2:00 AM GMT
Jharkhand Accident: बड़ा हादसा, दो ट्रकों के बीच कुचली कार
x
Jharkhand Accident: जानकारी के मुताबिक, चौपारण की दनुआ घाटी में एक-एक कर पांच गाड़ियों में भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक टेंपो 40 फुट गहरे खाई में जा गिरी। टेंपो में कुल सात लोग सवार थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है और तीन लोग घायल हो गए हैं। एक अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को टक्कर मारी जिससे वह खाई में जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के पीछे चल रही एक स्विफ्ट कार भी हादसे की चपेट में आ गई। वह जाकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लेकिन तभी पीछे से आ रही एक दूसरी ट्रक ने कार को टक्कर मारा। एक मिनी ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। इस तरह एक-एक कार पांच गाड़ियां हादसे की शिकार हुईं।
इस सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। तीन लोगों की हालत गंभीर है और तीन लोग घायल हो गए हैं।। टेंपो में सवार लोगों की मौत हुई है। टेंपो सवार सभी लोग धर्म सभा में शामिल होने चतरा जिले के तुलबुल करमा से शोभ बाराचट्टी बिहार जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ट्रक से टक्कर के बाद 40 फुट खाई में टेंपो जा गिरी। वहीं ट्रक के बीच हादसे की शिकार हुई कार में चार लोग सवार थे। वो हजारीबाग से वापस डोभी बिहार लौट रहे थे। हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं अन्य तीन को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर है।
Next Story