झारखंड

झारखंड : 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ritisha Jaiswal
23 Oct 2021 5:40 AM GMT
झारखंड : 60 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
x
झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 60 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामले सामने आया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | झारखंड के सिमडेगा जिले में एक 60 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामले सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इस मामले में एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने एक बयान में कहा कि हुरदा के एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ गुरुवार को कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया, जब वह अकेली थी। पुलिस ने गिरफ्तारी के डर से ओडिशा के रास्ते दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया है। उसे एक स्थानीय अदालत के सामने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





Next Story