झारखंड

Jharkhand: ट्रक और ऑटो की टक्कर से 5 लोगों की मौत

Sanjna Verma
14 Jun 2024 2:47 PM IST
Jharkhand: ट्रक और ऑटो की टक्कर से 5 लोगों की मौत
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गढ़वा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक auto rickshaw और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। हादसा बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव के नजदीक हुआ।
थाना प्रभारी आदित्य नायक ने बताया कि सिलियाटोंगर गांव के 12 लोग ऑटोरिक्शा में सवार होकर नगर उंटारी रेलवे स्टेशन जा रहे थे और उन्हें गुजरात जाने वाली ट्रेन पर सवार होना था। रास्ते में उनके ऑटो और विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के बीच टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि घायलों को सदर HOSPITAL में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया (42), अरुण भुइयां (30), बिकेश भुइयां (20), राजा कुमार (21) और राजकुमार भुइयां (53) के रूप में हुई है।
Next Story