झारखंड

Jharkhand: 1.24 लाख लोगों को ट्रैफिक नियम बताकर किया गया जागरूक

Tara Tandi
29 July 2024 8:58 AM GMT
Jharkhand: 1.24 लाख लोगों को ट्रैफिक नियम बताकर किया गया जागरूक
x
Ranchi रांची : नए मोटर व्हीकल एक्ट को लेकर लोगों के भारी भरकम चालान काटे जा रहे हैं. वहीं अब झारखंड में लोगों को ट्रैफिक नियम बताने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दो महीने के दौरान झारखंड के सभी 24 जिलों में 1.24 लाख लोगों को ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूक किया गया है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनुपालन करें, वाहनों को खतरनाक ढंग से ना चलाएं और सड़क पर वाहन चलाते हुए अपनी और दूसरे की जीवन की सुरक्षा करें.
जानें किस जिले में कितने लोगों को किया गया जागरूक
रांची: 6773
गुमला: 8182
लोहरदगा: 1443
सिमडेगा: 855
खूंटी: 5611
जमशेदपुर: 5715
चाईबासा: 3068
सराइकेला: 12833
पलामू: 5539
गढ़वा: 8000
लातेहार: 6622
हजारीबाग: 4289
रामगढ़: 4505
कोडरमा: 1211
चतरा: 9536
गिरिडीह: 8495
धनबाद: 975
बोकारो: 1803
दुमका: 9341
देवघर: 1681
जामताड़ा: 2180
गोड्डा: 3869
पाकुड: 4744
साहेबगंज: 7196
कुल: 124466
Next Story