
x
Jharia झरिआ : झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित डीडी बिल्डिंग में सब्जी विक्रेता सूरज साव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव बुधवार की सूबह कमरे में पंखा के सहारे फंदे से लटका मिला. सूरज साव स्टील गेट में थोक सब्जी कारोबारी की दुकान पर सब्जी बेचने का काम करता था. उसके पुत्र शुभम साव ने बताया कि पिता अक्सर शराब का सेवन करते थे. उसकी मम्मी नानी घर गई हुई थी. बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उसने जब पिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. उसे लगा कि वो सो रहे हैं. जिसके बाद वह अपने काम पर चला गया. कुछ घंटे बाद पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी. वह तुरंत भागा-भाग घर पहुंचा, तो देखा कि पिता फंदे से झूल रहे हैं.
स्थानीय लोगों की सूचना पर झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई. खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया था.
TagsJharia सब्जी विक्रेतालगाई फांसीजांच जुटी पुलिसJharia vegetable vendor committed suicide by hanging himselfpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





