झारखंड

घर में फिसलकर गिरने से जीतपुर कोलियरी कर्मी राजेश की मौत

Rani Sahu
12 Sept 2022 9:46 PM IST
घर में फिसलकर गिरने से जीतपुर कोलियरी कर्मी राजेश की  मौत
x
Dhanbad : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जीतपुर नुनुकडीह के रहने वाले 35 वर्षीय राजेश कुमार की मौत 11 सितंबर की रात घर में पैर फिसलकर गिर जाने से हो गई. 12 सितंबर को पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. राजेश कुमार सेल की जीतपुर कोलयरी में फिटर के पद पर कार्यरत था. पत्नी मीना देवी ने पुलिस को बताया कि राजेश रविवार की रात 11 बजे घर पहुंचे थे. खाना खाने के लिए हाथ धोने बाथरूम की ओर जा रहे थे. तभी पैर फिसल जाने से गिर पड़े, जिससे माथे में गंभीर चोटे आईं. उन्हें जीतपुर डिस्पेंसरी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर पाकर सेल जीतपुर के प्रबंधक मनीष कुमार, बीपी बागची, डॉ मिथिलेश कुमार, श्रमिक नेता सचिन सिंह,राजकुमार सिंह,अमरजीत सिंह, पूर्व पार्षद जय कुमार पंहुचे और परिजनों को सहयोग का भरोसा दिलाया.
सोर्स- Lagatar News
Next Story