झारखंड

हार्ट अटैक से जवान की निधन

Rani Sahu
23 July 2023 10:48 PM IST
हार्ट अटैक से जवान की निधन
x
गढ़वा : गढ़वा में भंडरिया थाना में पदस्थापित जैप-8 के एक जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्टअटैक आया जिससे वे अचेत होकर नीचे गिर पड़े. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए भंडारिया उप स्वास्थ्य केंद ले जाया गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम चंद्रिका सिंह है और वे भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली दक्षिणी पंचायत के बैगाडीह के रहने वाले थे. इधर इस घटना की सूचना भवनाथपुर थाना प्रभारी द्वारा परिजनों को दे दी गई है. वहीं गांव में जवान के मौत की खबर के बाद लोगों में गम का माहौल है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम के पश्चात गढ़वा पुलिस लाइन में सलामी दी गई. जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
Next Story