झारखंड
Jamtara पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार
Tara Tandi
14 Jun 2025 6:07 PM IST

x
Jamtara जामतारा : जिले में हाल ही में हुई दो बड़ी लूट की घटनाओं का जामताड़ा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इन वारदातों में शामिल चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी, हथियार और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी 15 जून को साइप्रस जायेंगे, कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, क्रोएशिया की य़ात्रा भी करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी 15 जून को साइप्रस जायेंगे, कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे, क्रोएशिया की य़ात्रा भी करेंगे
यह जानकारी आज शनिवार, 14 जून पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने दी. एसपी ने बताया कि बीते 11 जून को जिले में दो अलग-अलग लूट की घटनाएं सामने आई थीं. जिनमें बिंदापाथर थाना क्षेत्र के धसनियां गांव के पास मोटरसाइकिल सवार सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक श्रीपद मंडल को अपराधियों ने पिस्तौल के दम पर धमकाकर उनसे 60 हजार रुपये लूट लिए थे.
इसके कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में भी एक अन्य लूट की वारदात हुई, जिसमें 40 हजार रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था. अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने चार संदिग्ध लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की.
गिरफ्तार लुटेरों की पहचान रियाजुद्दीन अंसारी उर्फ रेहान उर्फ रिजाउल अंसारी, शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम और हैदर अंसारी के रूप में हुई है. ये सभी जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहरा गांव के निवासी हैं.
पुलिस ने इन अपराधियों के पास से महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं. जिनमें एक चार पहिया वाहन, दो बाइक, एक देसी कट्टा और लूटी गई रकम में से 74 हजार रुपये नगद है.
TagsJamtara पुलिसलूट की घटनाओं खुलासाचार लुटेरे गिरफ्तारJamtara Policerobbery incidents revealedfour robbers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





