झारखंड
जामताड़ाः सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी करवा रहे मुस्लिम, प्रशासन बेखबर
Shantanu Roy
10 July 2022 11:26 AM GMT

x
बड़ी खबर
जामताड़ा। पूरे देश में जहां रविवार को सरकारी छुट्टी के तौर पर माननीय माना जाता है वहीं झारखंड में इस कायदे का उल्लंघन हो रहा है। राज्य के जामताड़ा जिले में ऐसा कई सालों से किया जा रहा है। रविवार की जगह शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए सरकारी स्कूलों में छुट्टी रखी जा रही है और हैरानी की बात तो यह है कि सरकार को इस बात की कोई खबर भी नहीं है।
दरअसल, झारखंड का जामताड़ा जिला अधिकतर मुस्लिम लोगों से भरा पड़ा है इसलिए वहां पर कुछ मुस्लमानों ने जबरन सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को जुम्मे वाले दिन छुट्टी करवाई है। यह सिलसिला पहले 2-3 स्कूलों से शुरू हुआ था जो कि अब वहां के हर सरकारी स्कूल में लागू हो गया है। खास और हैरानी वाली बात तो यह है कि इस बात की झारखंड सरकार को कानों कान कोई खबर नहीं है। मुस्लिम समाज का कहना है कि जुम्मे के दिन की गई नमाज बाकी दिनों की नमाजों के बराबर होती है।
इस क्रम में बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा ज़िले में रविवार के बदले जबरन शुक्रवार को स्कूल बंद कराने के साथ ही सामान्य विद्यालयों पर खुद से उर्दू विद्यालय का बोर्ड लिखवा देना, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, आप झारखंड को किस ओर ले जा रहे हैं।

Shantanu Roy
Next Story