झारखंड
Jamtara: पेट्रोल पंप में लूट के दौरान एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या
Tara Tandi
23 March 2025 1:53 PM IST

x
Ranchi रांची : जामताड़ा में रविवार को हुई एक आपराधिक घटना में बाइक सवार बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी. पेट्रोल पंप कर्मी को गोली मारने के बाद अफराधी उससे पैसे लेकर फरार हो गए.
जानकारी के मुताबिक यह घटना गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर चौकुंदा के नायरा पेट्रोल पंप पर हुई. अपराधियों की संख्या तीन बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंची पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरु कर दी है.
बताया जाता है कि तीन अपराधी एक अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और लूटपाट करने लगे. लूटपाट के दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन माजी से पर तीन गोलियां चलाई. एक गोली जनार्दन को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर मौजूद एक बड़े वाहन के ड्राइवर ने शोर मचाया, जिसके बाद बदमाश भाग गए.
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता, सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और एएसआई संतोष गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे.
लोगों ने घायल कर्मचारी को इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की. समाचार लिखे जाने तक घटना में शामिल अपराधियों का पता नहीं चला है.
TagsJamtara पेट्रोल पंपलूट दौरानएक कर्मचारीगोली मार हत्याJamtara Petrol Pumpduring robberyone employee shot deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





