झारखंड

Jamshedpur की शांभवी जायसवाल ने ICSE बोर्ड परीक्षा में देश में टॉप किया

Admindelhi1
3 May 2025 11:33 AM IST
Jamshedpur की शांभवी जायसवाल ने ICSE बोर्ड परीक्षा में देश में टॉप किया
x
जमशेदपुर के लोयला स्कूल की है छात्रा

जमशेदपुरः आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की परीक्षा में झारखंड की बेटी शांभवी जायसवाल ने टॉप किया है। जमशेदपुर के लोयला स्कूल की छात्रा शांभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक परीक्षा में हासिल की है।

शांभवी की सफलता ने जमशेदपुर ही नहीं पूरे राज्य का नाम रौशन हुआ है। उसने सेल्फ स्डटी के दम पर परीक्षा में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। शांभवी के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर है और उसकी सफलता से माता-पिता के साथ पूरा स्कूल खुशी से झूम रहा है। स्कूल प्रबंधन ने कहा है कि वो शांभवी की सफलता से गौरवान्वित महसूस कर रहे है।शांभवी के पिता अभिषेक जायसवाल जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में एचओडी है। वहीं शांभवी की मां ओजस्वी शंकर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है।

जमशेदपुर के लोयला स्कूल की हैं छात्र शांभवी: शांभवी की सफलता पर उनके पिता अभिषेक जायसवाल ने कहा कि शांभवी के पूरे देश में टॉप करने की सूचना मिली है जिसपर विश्वास नहीं हो रहा है। बेटी हमेशा से पढ़ाई में अव्वल थी और स्कूल में टॉप किया करती थी। वो कंट्री टॉप करेगी इसकी संभावना नहीं थी, लेकिन बेटी ने वो कर दिखाया है। बेटी की सफलता से मन गद्गद् है और ईश्वर से शांभवी की तरक्की की कामना करता हूं।

कंप्यूटर साइंस पढ़ना चाहती हैं शांभवी: शांभवी आगे की पढ़ाई के बाद कंप्यूटर साइंस में इंजीनियर बनना चाहती है। उसकी रूची पढ़ाई के अलावा पेंटिंग में भी है। शांभवी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां ओजस्वी शंकर को दिया। उसने कहा कि पढ़ाई के दौरान अगर उसे कोई दिक्कत आती थी तो मां उसे बहुत अच्छे तरीके से समझाती थी और उसका हल करती थी। उसने बताया कि कभी भी उसने एक्स्ट्रा क्लासेस या कोचिंग की मदद नहीं ली। सेल्फ स्टडी के बदौलत उसने ये सफलता हासिल की है।

Next Story