झारखंड
Jamshedpur: पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शव
Tara Tandi
14 Aug 2025 5:27 PM IST

x
Jamsedpur जमशेदपुर : जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां परसुडीह थाना क्षेत्र के नमोटोला में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जबकि उसके पति का शव सुंदरनगर मेंरेलवे ट्रैक पर मिला है.
मृतका की पहचान शिल्पी मुखर्जी के रूप में हुई है और वह पोटका स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स के रूप में कार्यरत थीं. वहीं शिल्पी मुखर्जी का पति साहेब मुखर्जी का तुरामडीह माइंस में ठेकेदारी का काम करता था.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की देर रात शिल्पी मुखर्जी की धारदार हथियार से हत्या की गई. उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर पर भी गंभीर चोट के निशान थे. गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
पुलिस को आशंका, पत्नी की हत्या कर पति ने की आत्महत्या
पुलिस ने आशंका जताई है कि साहेब मुखर्जी ने पहले अपनी पत्नी शिल्पी मुखर्जी की हत्या की और फिर खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी भी मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
घटना के बाद नमोटोला में शिल्पी मुखर्जी के घर के पास पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.
TagsJamshedpur पत्नीधारदार हथियार हत्यारेलवे ट्रैकमिला पति शवJamshedpur wifemurder with sharp weaponhusband's body found on railway trackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





