झारखंड

Jamshedpur: झारखंड में भूकंप का तेज झटका लोगों ने किया महसूस

Tara Tandi
2 Nov 2024 10:45 AM IST
Jamshedpur:  झारखंड में भूकंप का तेज झटका लोगों ने किया महसूस
x
Jamshedpur जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर समेत आसपास पूरे कोल्हान में भूकंप का तेज झटका लोगों ने महसूस किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9.19 बजे यह भूकंप झटका महसूस किया गया है। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फ्लैट एरिया में रहने वाले लोग डरकर अपने घरों से निकल गए। अब तक की मिली जानकारी के अनुसार 4.3 मैगनीटिटुडे पर इसको महसूस किया गया हैं। इसका एपिक सेंटर करीब चक्रधरपुर है। खरसावां से करीब 13 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। कुछ सेकंड में ही पूरी धरती हिल गई। जानकारी के अनुसार अभी तक को ई जानमाल नुकसान नहीं होने की सूचना है।
Next Story