झारखंड
Jamshedpur: बारिश से मिट्टी का घर गिरा, बेटी की दबकर मौत; मां गंभीर
Tara Tandi
27 July 2025 1:24 PM IST

x
Jamshedpur जमशेदपुर : लगातार हो रही बारिश से जमशेदपुर शहर के समीप कोवाली में एक मिट्टी का घर ढह गया. शुक्रवार की रात हुए इस हादसे में मां-बेटी दब गईं, जिसमें बेटी की मौत हो गयी, जबकि मां गंभीर रूप से घायल है. घटना कोवाली थाना क्षेत्र के मुकुंदासाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, चाकड़ी पंचायत के नाचोसाई निवासी बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार व 6 बच्चों के साथ मुकुंदासाई मौजा में रहते थे. लगातार बारिश की वजह से उनका घर कमजोर हो गया था.
शुक्रवार की रात बबलू सरदार अपनी पत्नी उर्मिला सरदार व 6 बच्चों के साथ घर में सोए हुए थे. तभी मकान का एक तरफ का हिस्सा धंसकर गिर गया. घर के अंदर सो रही उर्मिला सरदार और उनकी पुत्री बिमला सरदार (5 वर्ष) दब गईं. बिमला सरदार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उर्मिला सरदार जख्मी हो गयी. उसे कमर में चोट है. सूचना मिलते हा पुलिस मौके पर पहुंची और उर्मिला सरदार को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी.
TagsJamshedpur बारिशमिट्टी घर गिराबेटी दबकर मौतमां गंभीरJamshedpur rainmud house collapseddaughter died under the debrismother criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





