झारखंड
Jamshedpur : बर्मामाइंस में हुई हिंदू नववर्ष यात्रा को लेकर बैठक
Tara Tandi
7 April 2024 1:00 PM IST

x
Jamshedpur : हिंदू नववर्ष यात्रा (डिमना से सुभाष मैदान) के निमित्त बर्मामाइंस स्थित श्री शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार को आयोजन समिति की एक बैठक हुई. इसमें हिंदू नववर्ष यात्रा के अध्यक्ष राम बाबू तिवारी ने युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या नववर्ष यात्रा 8 अप्रैल को डिमना से सुभाष मैदान के सड़कों पर भगवा ध्वज के साथ मुझे जमशेदपुर की लौहनगरी मे सनातनियों का जनसैलाब देखना है. यह जनसैलाब अखंड भारत का निर्माण करेगा. आज लगभग 500 साल बाद रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. इस बार का हिंदू नववर्ष प्रभु श्री राम के आदर्शों का पालन करते हुए इस यात्रा में शामिल हों.
हिंदू नववर्ष यात्रा के संस्थापक मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी डिमना रोड के साथ ही पूरा जमशेदपुर शहर भगवामय हो चुका है. अतः सभी हिन्दू भगवा स्नान के लिए अधिक से अधिक संख्या में डिमना रोड अवश्य पहुंचें. साथ ही अपनी संस्कृति हिन्दू नववर्ष की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं. उन्होंने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा इस बार की नववर्ष यात्रा में संख्या की बात किलोमीटर से होगी. इस वर्ष शोभा यात्रा में पूरे झारखंड प्रदेश से कई बड़े हिंदूवादी नेता सम्मिलित होने वाले हैं. नववर्ष शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन से यात्रा के अध्यक्ष निरंतर सम्पर्क में हैं.
यात्रा के प्रवक्ता सरबजीत ने इस बार की यात्रा के रुट कि जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यात्रा डिमना एमजीएम मैदान से आरम्भ होकर डिमना रोड, खुदीराम बोस चौक मानगो, एमजीएम अस्पताल से शीतला माता मंदिर, चौधरी बिल्डिंग साकची मुख्य गोलचक्कर, बंगाल क्लब होते हुए सुभाष मैदान के मुख्य द्वार से यात्रा भारत माता की आरती के लिए प्रवेश करेगी. संध्या में भारत माता की भव्य आरती की जाएगी. बैठक में सभी आगन्तुकों समेत उपस्थित सभी लोगों का जय श्रीराम के उद्घोष के साथ धन्यवाद ज्ञापन किया. बैठक में भाजपा महानगर युवा अध्यक्ष अमित अग्रवाल,ब्रमहर्षि विकास मंच के महामंत्री अनिल ठाकुर क्षत्रिय महासंघ के चंद्रगुप्त सिंह धर्मेंद्र प्रसाद, शिव शंकर सिंह, पवन अग्रवाल, अनुरूध सिंह, राजेश सिंह पप्पू, हरेराम यादव, नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, विक्रम शर्मा, महेश सिंह,नितिन त्रिवेदी, संजीव सिंह राहुल हिंदू, दीपक भदानी, चंदन काशी, दीपक गुप्ता, मिट्ठू चौधरी, दशरथ चौबे, राहुल, सीसान्त, हर्ष समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोग उपस्थित थे.
Tagsबर्मामाइंस हुई हिंदूनववर्ष यात्राबैठकBurmese became HinduNew Year Yatrameetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





